ब्राउन शुगर

बासौदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 3 अंतर्राज्यीय तस्कर किए गिरफ्तार

पुलिस नें आरोपियों कों माननीय न्यायालय में पेश किया।

 

बासौदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 3 अंतर्राज्यीय तस्कर किए गिरफ्तार

पुलिस नें आरोपियों कों माननीय न्यायालय में पेश किया।

 

गंज बासौदा।पुलिस नें नगर में  ब्राउन शुगर के साथ तीन अंतर्जातीय तस्कर गिरफ्तार किये
नगर निरीक्षक संजय वेदिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम हथोड़ा पंचायत भवन के पास बरेठ रोड पर एक व्यक्ति जो चौकड़ी की शर्ट व हरे रंग का लोवर पहने है अपने पास ब्राऊन सुगर रखे हुएहैं ।

मुखबिर सूचना पर तत्काल टीम द्वारा नाकाबंदी कर मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति को गिरफ्तार किया उसने अपना नाम संजय तोमर पिता श्यामवीर तोमर उम्र 31 साल निवासी जमनानगर धर्मकांटा बरेठ रोड बताया आरोपी के कब्जे से 7.490 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन सुगर कीमती 80,000/- रुपये का जप्त किया गया।

 

ब्राउन सुगर लाने के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ पर आरोपी ललित पिता रामहेत मीना उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कुंजाखेड़ी थाना कुंभराज जिला गुना एवं मनोज पिता गुन सागर मीना उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम धस्याखेड़ी थाना मृगराज जिला गुना से खरीदना बताया।

आरोपी ललित मीना एवं मनोज मीना को सिरोंज बायपास रोड से गिरफ्तार किया गया,आरोपी गणों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button