प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि तक अभियान बैठक आयोजित की गई l
नया भारत अब विश्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि तक अभियान बैठक आयोजित की गई ल

मुलताई – नगर के नागपुर रोड स्थित बीजेपी भवन में 19 जून दिन गुरुवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि तक अभियान बैठक आयोजित की गई l
बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला, नपा अध्यक्ष वर्षा गढेकर द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया l कार्यक्रम में सर्वप्रथम भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू द्वारा स्वागत संबोधन करते हुए कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सविस्तार जानकारी दी गईl कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष वर्षा गढेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहा है पिछले 11 वर्ष में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मोदी सरकार ने हर व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ने का कार्य किया है।
नया भारत अब विश्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है l मोदी जी के दृढ़ संकल्प के कारण ही रक्षा के क्षेत्र में भारत अब आत्मनिर्भर बनकर मजबूत राष्ट्र बन गया है l विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं को जन -जन पहुंचने की बात कही उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेक कल्याणकारी योजना का प्रचार प्रचार नहीं हो पा रहा है l मोदी सरकार के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। l
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता आदित्य शुक्ला ने मोदी सरकार की 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान प्रारंभ किया है मोदी सरकार के द्वारा विकसित भारत के लिए सुशासन सेवा एवं गरीब कल्याण के लिए किए गए कार्य एवं उपलब्धि जनता तक पहुंचने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है, उन्होंने कहा कि हम अपने विकास कार्य एवं उपलब्धियां जनता तक नहीं पहुंच पाते है। l
भाजपा की मोदी सरकार द्वारा पूर्व के समय में किए गए संकल्प को पूर्ण करने का कार्य किया गया जिनमे प्रमुख रूप से कश्मीर से धारा 370 हटाना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, देश में गरीबों को पक्के मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण करना l
घर-घर शौचालय, आयुष्मान कार्ड के तहत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना l 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर भारत, समर्थ एवं शक्तिशाली भारत, दुनिया में भारत विश्व गुरु भारत बनाने का संकल्प लिया गया हैl कार्यक्रम के दौरान विधानसभा संयोजक जगदीश पवार द्वारा कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया l
मंच का संचालन नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी एवं कार्यक्रम का आभार कार्यक्रम संयोजक भूषण चौधरी द्वारा किया गया l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक चंद्रशेखर देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला, विधानसभा संयोजक जगदीश पवार, नपा अध्यक्ष वर्षा गढेकर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल, स्वाति भार्गव, भाजपा नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी, निलेश चावरिया, कार्यक्रम संयोजक भूषण चौधरी, डॉक्टर जी बारस्कर, कीर्ति यादव , भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन पठाडे, प्रीति जैन, रेखा शिवहरे, गौरी सूर्यवंशी, सोनम पहाडे, अजय यादव, कुसुम मारुति पवार,महेंद्र जैन,जय जैन, संजय सोनी, दिनेश कलभोर, बिना पंजाबी, जगदीश द्वंवडे, नमन अग्रवाल, हनी भार्गव,निखिल जैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे l



