पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्कूटी वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न.
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं गण मान्य नागरिक हुए शामिल
पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्कूटी वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न.
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं गण मान्य नागरिक हुए शामिल.

मुलताई।पी.एम .श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्कूटी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष महोदया श्रीमती नान्हीं बाई पिरथीलाल डहारे, नगर पालिका परिषद मुलताई से श्री महेंद्र जैन पार्षद एवं पी.ट.ए. अध्यक्ष चित्रा देवगड़े एवं संस्था के प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार नरवरे ,श्री प्रदीप कुमार रगड़े, श्रीमती माधवी गोस्वामी उपस्थित थे। ई-स्कूटी वितरण के प्रदेश स्तरीय लाइव कार्यक्रम में संस्था पी एम श्री शास. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुलताई के आईसीटी कक्ष के साथ अन्य तीन कक्षो में सीधा प्रसारण को छात्रों ने देखा। आई सी टी लेब में तीन कक्षों में पैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाकर छात्राओं को लाभान्वित किया।आई सी टी लैब में माँ सरस्वती के समक्ष दीपप्रज्वलन, पूजन एवं अतिथियों के स्वागत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।सभी ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा ,व साथ में नगर के जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के पश्चात आमंत्रित जनपद पंचायत अध्यक्ष नान्हीं बाई पिरथी लाल डहारे द्वारा छात्राओं को प्रदेश की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उत्साहित किया गया। पीटीए अध्यक्ष चित्रा देवगड़े ने छात्राओं को ई- स्कूटी प्राप्त छात्रा तरुणा अलोने को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। नगर पालिका परिषद के पार्षद महेंद्र जैन द्वारा छात्राओं को उनकी प्रगति एवं योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। प्राचार्य प्रमोद कुमार नरवरे द्वारा शासन की ई- स्कूटी की पात्र प्रतिभाशाली छात्रा तरुणा अलोने ने कक्षा 12वीं में 86.8% प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया गया एवं विभिन्न लाभान्वित जानकारी से छात्राओं को अवगत कराकर प्रेरित किया गया। साथ में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनोरा की छात्रा कुमारी हेमलता विजय बरपेटे एवं साहिल सुभाष चरपे भी उपस्थित होकर जनप्रतिनिधियों द्वारा इन्हें सम्मानित कर स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के साथ पालकगण भी उपस्थित हुए ।मंच संचालन रश्मि बाथरे द्वारा किया गया ।अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एम.के. चौकीकर द्वारा किया गया।