केंद्रीय राज्य मंत्रीविधायक देशमुखहेमंत खंडेलवाल

पवित्र नगरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कहा माँ ताप्ती का आशीर्वाद लेने आया हूं।

सर्व मंगल कावड़ यात्रा में हुए शामिल।

 

पवित्र नगरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कहा माँ ताप्ती का आशीर्वाद लेने आया हूं।

सर्व मंगल कावड़ यात्रा में हुए शामिल।

 

मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बैतूल जिले की पवित्र नगरी मुलताई पहुंचे, जहाँ उन्होंने माँ ताप्ती के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

 

उसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नें नाका नंबर एक पर बाबा सहाब डॉ भीमराव अम्बेडकर कों माल्यार्पण कर नमन किया, वही से कुशा भाऊ ठाकरे भाजपा भवन पहुंचे जहाँ पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय कों श्रद्धा सुमन अर्पित कर ताप्ती मंदिर पहुंचे।

जहाँ से माँ ताप्ती का जल लेकर सालबर्डी शिव धाम तक निकली सर्व मंगल कावड़ यात्रा में शामिल हुए भाजपाप्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल।

 

 

मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज मैं माँ ताप्ती का आशीर्वाद लेने मुलताई आया हूं,माँ ताप्ती हम सब का जीवन मंगल मय करें, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मेरी इच्छा थी कि मैं माँ ताप्ती का आशीर्वाद लूं।

 

आज कावड़ यात्रा निकल रही है हर बार मैं उसमे शामिल होता हूं, इसलिए मैंने तय किया कि बैतूल की अपनी शुरुआत कावड़ यात्रा से करूँ।

मैं भले ही प्रदेश अध्यक्ष बन गया लेकिन मैं बैतूल का एक सामान्य कार्य करता हूं, हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच कार्यकर्ता बनकर रहूंगा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डी डी उइके,विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार,नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, जन अभियान के मोहन नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button