प्रभारी मंत्रीमध्य प्रदेशविधायक

परमंडल के पास नेशनल हाइवे 47 पर सवारी बस और कन्टेनर की हुई टक्कर।

प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल नें घायलो से की मुलाक़ात।

परमंडल के पास नेशनल हाइवे 47 पर सवारी बस और कन्टेनर की हुई टक्कर।

प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल नें घायलो से की मुलाक़ात।

बैतूल जिले के मुलताई परमंडल जोड़ पर नेशनल हाईवे 47 पर गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक सवारी बस और कंटेनर में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें बस ड्राइवर का पैर टूट गया और 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज हाइवे क्रास कर रही थी जैसे ही ड्राइवर ने बस को हाईवे पर मोड़ा, तभी सामने से आ रहे कंटेनर से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर घायलों को बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस ने CCTV फुटेज और यात्रियों के बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

प्रभारी मंत्री पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, जो कि आज मुलताई दौरे पर थे, घायलों से मिलने मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

वही पुलिस नें कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित हुआ, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

नईम मामू बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button