पुलिस अधीक्षकमध्य प्रदेश

नशे से दूरी है जरूरी” — सिरोंज में निकाली गई भव्य जागरूकता रैली, 300 से अधिक लोगों ने लिया भाग

नशे से दूरी है जरूरी” के नारे लगाते हुए आमजन को जागरूक किया

लोकेशन -सिरोज विदिशा

तहसील रिपोर्टर दिनेश वावू की
रिपोर्ट

नशे से दूरी है जरूरी” — सिरोंज में निकाली गई भव्य जागरूकता रैली, 300 से अधिक लोगों ने लिया भाग

प्रदेश स्तरीय नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत 15.07.2025 से 30.07.2025 तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज 15.07.2025 को थाना सिरोंज द्वारा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी सिरोंज के मार्गदर्शन में नगर सिरोंज में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली प्रातः 11:00 बजे सीएम राइज स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों — बस स्टैंड, कटली बाजार, सर्राफा बाजार, चाँदनी चौक, कोटरीकला, जनपद पंचायत होते हुए बस स्टैंड पर समाप्त हुई। समापन दोपहर 1:00 बजे नशा मुक्ति की शपथ के साथ संपन्न हुआ।

रैली में प्रतिभागियों ने शासकीय वाहनों, पोस्टरों और बैनरों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर “नशे से दूरी है जरूरी” के नारे लगाते हुए आमजन को जागरूक किया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर संदेशों का प्रचार-प्रसार कर नागरिकों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया गया।

इस जागरूकता रैली में एसडीओपी , तहसीलदार , नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, व्यापार महासंघ अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, गणमान्य नागरिक, स्थानीय पत्रकारगण, सीएम राइज स्कूल के शिक्षक, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स के छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

रैली में विशेष रूप से सीएम राइज स्कूल के लगभग 120 छात्र-छात्राओं सहित कुल 300 से अधिक लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

“नशे के सौदागरों की सूचना दें, आपकी पहचान रहेगी गोपनीय”*
यदि आपके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री, संग्रहण या तस्करी हो रही हो, तो तुरंत विदिशा पुलिस की *नारकोटिक्स हेल्पलाइन: 7587637810* पर सूचना दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जागरूक नागरिक बनें और नशा रोकथाम में पुलिस का साथ दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button