थाना सभा कक्ष में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक!
नपा अध्यक्ष एवं SDM की उपस्थिति में लिए गए अहम निर्णय
थाना सभा कक्ष में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक!
नपा अध्यक्ष एवं SDM की उपस्थिति में लिए गए अहम निर्णय

बैतूल के मुलताई में शनिवार दोपहर थाना सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे आगामी पर्व ईद मिलादुन्नबी के जुलुस के समय और गणेश विसर्जन व भंडारा प्रसादी के समय को लेकर चर्चा की गई!
वही गणेश विसर्जन को लेकर नगर पालिका द्वारा बुकाखेड़ी बांध पर की गई व्यवस्था सहित विसर्जन में डी जे साउंड को लिमिट में बजाने को लेकर चर्चा हुई!
इस बार ईद मिलादुन्नबी शुक्रवार को आ रही है जिसको लेकर नगर में निकलने वाले जुलूस को दोपहर दो बजे पारेगांव रोड की मस्जिद से निकालने का निर्णय लिया गया, जिससे प्रशासन को अवगत कराया गया!
यह जुलूस नगर के बस स्टैंड से थाना रोड होते हुए जय स्तम्भ चौक फव्वारा चौक नाका नंबर एक से गाँधी चौक होते हुए मासोद रोड होकर पुनः पारेगांव रोड की मस्जिद पहुंच कर संपन्न होगा!
शांति समिति की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर,नपा सभापति,मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव कहार,तहसीलदार डॉ संजय बरैया,थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया,नपा कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी सहित पत्रकार बंधु और गणमान्य नागरिक मौजूद थे!