नियुक्ति खबर

थाना मुलताई में नगर रक्षा समिति का हुआ पुनर्गठन, सुदामा झारे बने अध्यक्ष,थाना प्रभारी नें दी बधाई।

नगर रक्षा समिति के गठन के अवसर पर बड़ी संख्या में समिति के महिला एवं पुरुष सदस्य मौजूद थे।

थाना मुलताई में नगर रक्षा समिति का हुआ पुनर्गठन, सुदामा झारे बने अध्यक्ष,थाना प्रभारी नें दी बधाई।

नगर रक्षा समिति के गठन के अवसर पर बड़ी संख्या में समिति के महिला एवं पुरुष सदस्य मौजूद थे।

मुलताई।रविवार थाना मुलताई में पुलिस प्रशासन के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्य करने वाली नगर रक्षा समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सुदामा झारे को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई तो वही उमेश सुपटकर को समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया।

थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने सभी नवननियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नगर रक्षा समिति पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर निष्ठा पूर्वक कार्य करे, ताकि नगर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।

इस दौरान एसआई मोनिका पटले सहित अन्य थाना स्टाफ मौजूद था, नगर रक्षा समिति के गठन से क्षेत्र में सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नगर रक्षा समिति के पुनर्गठन के अवसर पर बड़ी संख्या में समिति के महिला एवं पुरुष सदस्य मौजूद थे जिन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित की वही नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी नईम मामू ने भी बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button