चोरी खबर

थाना मुलताई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल किया बरामद

आरोपियों की पहचान करण पिता शेषराव हजारे उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम चिल्हाटी एवं एक अपचारी बालक के रूप में की गई।

थाना मुलताई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल किया बरामद

आरोपियों की पहचान करण पिता शेषराव हजारे उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम चिल्हाटी एवं एक अपचारी बालक के रूप में की गई।

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आरोपियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी के प्रकरण में 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।

—

*घटना का विवरण:*

दिनांक 09.10.2025 को *फरियादी अमित नामदेव पिता अनिल नामदेव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया, हाल निवासी पारेगांव रोड, भगतसिंह वार्ड मुलताई* ने रिपोर्ट की कि वह मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान संचालित करता है। 09 अक्टूबर को वह दुकान बंद कर दुनावा बाजार गया था। अगले दिन सुबह जब दुकान खोली तो देखा कि ताला टूटा हुआ था तथा अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त था। रैक और दराजों के ताले टूटे हुए थे तथा दुकान में रखे कुल लगभग ₹70,000 के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं नकदी चोरी हो चुकी थी।

दुकान में लगे CCTV फुटेज देखने पर दो अज्ञात व्यक्ति रात में दुकान में प्रवेश कर चोरी करते हुए दिखाई दिए। रिपोर्ट पर थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 986/25 धारा 331(2), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

—

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी:*

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान करण पिता शेषराव हजारे उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम चिल्हाटी एवं एक अपचारी बालक के रूप में की गई।

दोनों आरोपियों को मासोद रोड मुलताई से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

*जब्त सामग्री*
आरोपियों के कब्जे से निम्नानुसार चोरी गया माल बरामद किया गया —

* 07 टच स्क्रीन मोबाइल फोन

* 02 कीपैड मोबाइल

* इंडिया टेक कंपनी का होम थिएटर

* नोइज एवं बोट्स कंपनी के 03 ईयर बड्स

* एम.जेड. कंपनी का मेगाफोन

* 06 पीस डाटा केबल

* 03 चार्जर (120 वाट)

* टेक कंपनी की स्मार्ट वॉच

* ₹1000 नगद

* 1 प्लस और स्ट्रीम्स के 04 नेकबैंड

* *कुल जप्त माल की अनुमानित कीमत ₹70,000/- है।*

गिरफ्तार *आरोपी करण हजारे* को न्यायालय पेश कर उपजेल मुलताई भेजा गया है, वहीं अपचारी बालक को बाल संप्रेषण गृह बैतूल में निरुद्ध किया गया है।

—

*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:*

इस प्रकरण के पर्दाफाश में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार,
सउनि एम.एल. गुप्ता,
प्र.आर. 435 गजराज अजनेरिया,
तथा आरक्षक संजीत जाट की सराहनीय भूमिका रही।

—

*पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन की अपील:*

पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि अपने प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं तथा रात में दुकानें बंद करते समय सुरक्षा ताले एवं अलार्म सिस्टम का उपयोग करें।
साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर शीघ्र नियंत्रण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button