थाना भौंती मे स्कूल से लौटते समय शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने बाले मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।
शिवपुरी पुलिस द्वारा हत्या के अपराध मे गंभीरता से कार्यवाही करते हुये घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की।
*लोकेशन शिवपुरी*
*जिला ब्यूरो आदेश सेन*
थाना भौंती मे स्कूल से लौटते समय शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने बाले मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।
शिवपुरी पुलिस द्वारा हत्या के अपराध मे गंभीरता से कार्यवाही करते हुये घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना भौंती पुलिस द्वारा शिक्षक की गोली मार कर हुई हत्या के अपराध का खुलासा करते हुये आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार बता दें कि
दिनांक 01.12.2025 को शाम के समय कल्याण लोधी एवं चचेरा भाई अनिल लोधी जो दोनों शिक्षक हैं, अपने-अपने स्कूलों से पढ़ाकर एक ही मोटर साईकिल से अपने गांव ऊमरीकला लौट रहे थे, तभी कुछ व्यक्तियों ने गणेशखेडा बेयर हाउस के पास कल्याण लोधी को गोली मार दी जिसको इलाज हेतु झांसी ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई परिजनों ने बताया कि कल्याण सिंह लोधी की हत्या ऊमरीकला के मुरारी लोधी, सवीता लोधी, जितेन्द्र उर्फ कल्ला लोधी, नाहर सिंह लोधी, रामजीलाल लोधी एवं प्रदीप दुबे ने मिलकर की है जिस पर से थाना भौंती पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कायम कर विवेचना में लिया जाकर आरोपीगणों की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराध को गंभीरता से लेते हुये घटना के सभी पहलुओं को जांचकर एवं तकनीकी साक्ष्यों को एकत्रित कर अपराध के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के हेतु निर्देश दिये गये। एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमें गठित की गयी। पुलिस टीमों द्वारा कई स्थानों पर दविस दी गई दौराने विवेचना मृतक के परिजनों ने वताया कि मुरारी लोधी एवं मृतक कल्याण के चाचा बीर सिंह लोधी की आपस में लड़ाई झगडा चलता रहता था जिस पर से वर्ष 2019 में बीर सिंह की रिपोर्ट पर से मुरारी लोधी पर डकैती का केस दर्ज किया गया था एवं उक्त प्रकरण की सुनवाई अंतिम चरण में चल रही है ।
पुलिस द्वारा लगातार की गई तफ्तीश, तकनीकी साक्ष्य, अधिकारियों द्वारा मामले की की गई सूक्ष्म विवेचना एवं मुखविर सूचना पर दिनांक 11.12.2025 को ग्राम भगवंतपुरा निवासी संदेही प्राण सिंह यादव से पूछताछ की गई, पूछताछ में प्राण सिंह यादव ने कल्याण की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया, पूछताछ मे प्राण सिंह यादव ने बताया कि मेरी भूपेन्द्र लोधी निवासी रूपेपुर थाना पिछोर से लडाई झगडा चल रहा है मुरारी लोधी ने मुझे अश्वाशन दिया था कि मैं तुम्हारे इस झगडे को निपटवा दूंगा। मुरारी लोधी ने मुझे लालच दिया था कि तुम मेरे लिये यह काम कर दो क्योंकि कल्याण लोधी के चाचा बीर सिंह से मेरा एक मामला चल रहा है मैं तुम्हारी तुम्हारे केशों में मदद कर दूंगा ।
प्राण सिंह यादव पर पूर्व मे भी थाना पिछोर में कई अपराध दर्ज हैं, दिनांक 01.12.2025 को सुबह के समय मुरारी की पत्नि सविता और एक लडका मोटरसाइकल से बाचरौन चौराहे से आगे होण्डा ऐजेन्सी के पास आये और आरोपी प्राण सिंह यादव को देशी कट्टा दिया एवं आरोपी प्राण सिंह यादव पिछोर कोर्ट के बाहर मुरारी से मिला जहां मुरारी ने प्राण सिंह को एक 12 बोर का कारतूस दिया एवं अपने दामाद जितेन्द्र उर्फ कल्ला लोधी से पहचान कराई और कहा कि ये तुम्हारे साथ मोटरसाइकल चला कर ले जायेगा और तुम गोली मार देना, इसके बाद प्राण सिंह एवं जितेन्द्र उर्फ कल्ला वहाँ से एक मोटरसाकइल से कल्याण मास्टर के स्कूल कमलपुरा गये और दोनों लोगों ने मास्टर का पीछा किया, जैसे ही गणेशखेडा के आगे वेयरहाउस के पास पहुँचे तो प्राण सिंह ने कट्टे से आगे चल रही मोटरसाइकल पर पीछे बैठे कल्याण लोधी को गोली मार दी, गोली चलने के साथ ही कट्टे का आधा भाग टूटा जिससे प्राण सिंह के वायें हाथ में चोट लगी और कट्टे का आधा भाग टूट कर वहीं गिर गया एवं बाकी बचा लकड़ी वाला हिस्सा (बट) जिस पर कलावा बंधा था हाथ में ही रह गया जिसे आगे चल कर थोडी दूर झाडी में फेंक दिया। घटना कारित करने के बाद जितेन्द्र उर्फ कल्ला ने प्राण सिंह को गांव में उतारा व चला गया। आरोपी प्राण सिंह यादव की निशादेही पर घटना स्थल के पास से ही हत्या में प्रयुक्त कट्टे की टूटी हुई वट जप्त की गई विवेचना में आये साक्ष्यो से प्रकरण में दर्ज नाहर सिंह लोधी, रामजीलाल लोधी एवं प्रदीप दुबे कोई भूमिका नहीं है । प्रकरण में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया एवं शेष अन्य आरोपियों की तलाश जारी है आरोपी प्राण सिंह यादव को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
*वीर भारत न्यूज के लिए जिला ब्यूरो आदेश सेन की रिपोर्ट*