थाना गंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों पर कसा शिकंजा।
थाना गंज पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए गांजा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।
थाना गंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों पर कसा शिकंजा।
थाना गंज पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए गांजा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी श्रीमती शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना गंज पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए गांजा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।
दिनांक 03/07/2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला इंद्रा कॉलोनी, गंज बैतूल में अवैध मादक पदार्थ बेचने का कार्य कर रही है। सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक सरविंद धुर्वे के निर्देशन में उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे, रणधीरसिंह राजपूत तथा स्टाफ मौके पर पहुंचा।
मौके से आरोपी गीता यादव एवं शेख खिज़र को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से कुल 5.498 किलो गांजा, जिसकी बाजार कीमत *लगभग ₹1,13,500/- है,* जप्त किया गया।
*घटना का विवरण:*
गीता यादव के घर की तलाशी के दौरान छज्जे पर रखे दो काले एवं नीले रंग के बैग में प्लास्टिक की पन्नियों में लिपटे हुए गांजा के बंडल एवं छोटे छोटे पाउच में गांजा मिला। घर के अंदर मादक पदार्थ को तोलने का इलेक्ट्रॉनिक कांटा व पॉलीथिन की पन्नियों के बंडल भी मिले।
शेख खिज़र के पास से 5.103 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी *कीमत लगभग ₹1,05,000/- है।*
गीता यादव के कब्जे से 395 ग्राम गांजा (लगभग ₹7,000/- मूल्य) जप्त किया गया।
पूछताछ में खिज़र ने बताया कि यह गांजा उसने अपने भाई राजा के साथ मिलकर आमला निवासी विकास उर्फ विक्की ठाकुर से खरीदा था।
इस आधार पर विकास ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं, शेख राजा को गांजा लाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपीगण:*
1. शेख खिज़र पिता मुनाफ (29 वर्ष), निवासी इंद्रा कॉलोनी गंज बैतूल
2. गीता यादव पत्नी स्व. दिनेश यादव (40 वर्ष), निवासी इंद्रा कॉलोनी गंज बैतूल
3. विकास उर्फ विक्की ठाकुर पिता बसंत जोगी (22 वर्ष), निवासी आमला
4. शेख राजा पिता शेख रसीद (22 वर्ष), निवासी इंद्रा कॉलोनी गंज बैतूल
उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 287/25 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
*इस कार्यवाही में योगदान देने वाली पुलिस टीम:*
निरीक्षक सरविंद धुर्वे, उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे, रणधीरसिंह, सउनि उमेश बिल्लोरे, प्रआर रामदास, नीलेश, संध्या, मयूर, आरक्षक अनिरुद्ध, नवीन रघुवंशी, रीना, प्रियंका, नरेन्द्र, राजेन्द्र, बलराम, सुरजीत जाट, देवेंद्र, गजानंद एवं दीपेन्द्र की विशेष भूमिका रही।
नईम मामू बैतूल



