ताप्ती वार्ड पार्षद के सहयोग से निकली भव्य कांवड़ यात्रा।
शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर ताप्ती मंदिर पहुंची यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाएं।
ताप्ती वार्ड पार्षद के सहयोग से निकली भव्य कांवड़ यात्रा।
शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर ताप्ती मंदिर पहुंची यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाएं।

मुलताई। ताप्ती वार्ड में सावन माह के पावन अवसर पर भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया, इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व वार्ड पार्षद द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कांवड़ यात्रा की शुरुआत नगर के स्टेशन रोड स्थित मनोकामनेश्वर शिव मंदिर से हुई, जहां भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की।
शिव भक्ति में लिन हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई ताप्ती मंदिर पहुंची, जहां समस्त श्रद्धालुओं ने मां ताप्ती और शिव- शंकर का पूजन कर मंगल कामनाएं कीं।
इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओं की सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली, जिन्होंने पारंपरिक परिधानों में भक्ति में लीन होकर धार्मिक यात्रा को गरिमामय बना दिया।
वार्ड पार्षद निर्मला रामा उबनारे ने बताया कि कांवड़ यात्रा का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं में धार्मिक आस्था को प्रबल करना और सामूहिक रूप से शिवभक्ति को बढ़ावा देना है।
यात्रा के सफल आयोजन हेतु वार्ड के स्थानीय नागरिकों ने भी भरपूर सहयोग किया,आयोजन के समापन पर महिला श्रद्धालुओं नें ताप्ती तट पर महा आरती और प्रसाद का वितरण किया ।