ताप्ती मेले में होंगे तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम,05 से 07 दिसंबर की तारीख की गई तय।
नपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में लिया गया निर्णय
ताप्ती मेले में होंगे तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम,05 से 07 दिसंबर की तारीख की गई तय।
नपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में लिया गया निर्णय

मुलताई। नगर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिसंबर पांच तारीख से सात तारीख तक तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, आज दिनांक 14. 11.25 दिन शुक्रवार को नगरपालिका सभा कक्ष में तीन दिवसीय मां ताप्ती मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमे दिनांक 05.12.2025.से 07.12.2025 तक आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया, बैठक में माननीय विधायक महोदय चंद्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गड़ेकर ,सभापति श्री जी ए बारस्कर, सभापति श्री महेंद्र पील्लू जैन, सभापति श्री रितेश विश्वकर्मा, सभापति श्रीमती शिल्पा मनीष शर्मा, सभापति श्रीमती कुसुम मारोती पवार जनप्रतिनिधि गण, गणमान्य नागरिक,समस्त प्राचार्य गण,अध्यापक,पत्रकार,निकाय के अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद थे।