ताप्ती मेले में गुम हुआ बालक पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिलाया गया।
पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता के साथ मेले में तलाश कर परिजनों को ढूंढ निकाला।
ताप्ती मेले में गुम हुआ बालक पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिलाया गया।
पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता के साथ मेले में तलाश कर परिजनों को ढूंढ निकाला।

मुलताई।ताप्ती मेले में रविवार शाम को एक मासूम बालक भीड़भाड़ के बीच गुम हो गया था, झूलों के पास रोते हुए जब यह बच्चा दिखाई दिया, तो मेला परिसर में मौजूद वैभव जैन ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए उसे संभाला और मेला पुलिस चौकी पहुंचाया।
मेला चौकी में तैनात पुलिस और एनआरएस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चे की पहचान कराई, बच्चे का नाम रियान सिंह, पिता राजेश सिंह, हाल निवासी हैदराबाद बताया गया, पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता के साथ मेले में तलाश कर परिजनों को ढूंढ निकाला।

कुछ ही देर में बच्चे के माता-पिता तक सूचना पहुंची और पुलिस द्वारा रियान को सुरक्षित उनके सुपुर्द किया गया।
परिजनों ने पुलिस व एनआरएस टीम की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
भीड़भाड़ वाले मेले में इस त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की सक्रियता को भी स्पष्ट किया।
गुम हुए बालक को परिजनों से मिलाने में एएसआई रामराव देसाई 13 बटालियन एस एफ बैतूल के साथ चीता आरक्षक अजय ग्यासवंशी थाना मुलताई एनआरएस की महिला कर्मी रेशमा सिमैय्या, रोशनी गाडरे की अहम भूमिका रही।