मेला खबर

ताप्ती मेले में अब दिखने लगी रौनक,दुकानों सहित लगे नए झूले।

मेले में ड्रेगन और नया हेमर झूला बना आकर्षण का केंद्र

ताप्ती मेले में अब दिखने लगी रौनक,दुकानों सहित लगे नए झूले।

मेले में ड्रेगन और नया हेमर झूला बना आकर्षण का केंद्र

मुलताई।वैसे तो पवित्र नगरी में कार्तिक पूर्णिमा से पारंपरिक मेला प्रारम्भ हो जाता है लेकिन राम मंदिर भूमि पर लगने वाला ताप्ती मेला कुछ समय बाद अपने आकर्षक अंदाज में नज़र आता है। विगत रविवार को नपा अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों द्वारा मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया।

जिसके बाद ताप्ती मेला अब पूरे रंग में नजर आने लगा है जहाँ श्रद्धालुओं की भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे मेले में रौनक और उत्साह देखने को मिल रहा है।

मेले में इस वर्ष लगाए गए नए ड्रेगन और हेमर झूले खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं,युवा और बच्चों में इन झूलों को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। इसके अलावा अन्य झूले, दुकानें और खाने-पीने की स्टॉल भी मेले की शोभा बढ़ा रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, मेले में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और लोग सुरक्षित वातावरण में मेले का आनंद ले सकें।

5 से 7 दिसंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
मेले के दौरान 5 से 7 दिसंबर तक स्कूली बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। नृत्य, गीत और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

ताप्ती मेला अब पूरे शबाब पर है और आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button