पौधा रोपण अभियान 2025विधिक सेवा समिति

तहसील विधिक सेवा समिति सिविल न्यायालय मुलताई द्वारा किया गया पौधारोपण।

"पंज - ज" अभियान के अंतर्गत न्यायाधीशों ने रोपे पौधे।

तहसील विधिक सेवा समिति सिविल न्यायालय मुलताई द्वारा किया गया पौधारोपण।

“पंज – ज” अभियान के अंतर्गत न्यायाधीशों ने रोपे पौधे।

मुलताई।”पंज – ज”वृहद वृक्षारोपण अभियान 2025 अंतर्गत तहसील विधिक सेवा समिति सिविल न्यायालय मुलताई द्वारा लोक निर्माण विभाग परिसर में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर प्रथम जिला न्यायाधीश संदीप पाटिल, अपर जिला न्यायाधीश संजय भलावी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सैनी अभिजीत वास्कले, श्वेता गौतम, श्रीमती सरिता डाबर, नाजिर देवेंद्र मोखलगाय, अभिजीत सिंह सहित एसडीओ पीडब्लूडी सुनील सोलंकी एवं अन्य लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।

न्यायाधीश संदीप पाटिल और संजय भलावी ने कहा कि पौधे लगाकर उसकी देखरेख करने का दायित्व हम सभी का है उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संतुलन के लिए अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधा रोपण करना चाहिए।

विधिक सेवा समिति द्वारा दो हज़ार पेड़ लगाने एवं उसकी देखरेख का संकल्प लिया गया, जिसे अभियान अंतर्गत पूरा करने की जिम्मेदारी ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button