जिले में किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:-नवागत एसपी वीरेंद्र जैन
मीडिया भ्रमक खबरें प्रकाशित ना करें जिससे सामाजिक वातावरण ख़राब हो
जिले में किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:-नवागत एसपी वीरेंद्र जैन
मीडिया भ्रमक खबरें प्रकाशित ना करें जिससे सामाजिक वातावरण ख़राब हो

बैतूल।भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस के अधिकारी वीरेंद्र जैन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल में पदभार ग्रहण कर लिया है, नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के साथ ही जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर नई उम्मीद जाग उठी है।
पद भार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को सुधार बनाए रखना और अपराध पर नियंत्रण उनकी प्राथमिकता रहेगी, उन्होंने आगे कहा कि वह जिले की जनता के साथ मिलकर काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हर नागरिक सुरक्षित महसूस करें।
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में किसी भी तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए कहा है।
उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कोई ऐसी भ्रमक खबर प्रकाशित ना करें जिससे सामाजिक वातावरण ख़राब हो।
पुलिस अधीक्षक ने जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया है उनका कहना है कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है उन्होंने जिले की जनता से भी अपील की है कि वह पुलिस को सहयोग प्रदान करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दे पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन एक कर्मठ और अनुभवी पुलिस अधिकारी है, उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में कई चुनौती पूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए बैतूल की जनता यह उम्मीद कर रही है कि वह बैतूल जिले में भी कानून व्यवस्था को सुधार करने और अपराधों पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे।
नईम मामू बैतूल