ज़रूरतमंद को मिला जीवनदान: ‘आवाज़ दो हम ज़िंदा हैं’ ग्रुप की पहल पर शाबीर हुसैन ने महिला को दिया रक्त
गर्भवती महिला कों थी रक्त की जरुरत तब सामने आया आवाज दो हम जिंदा है ग्रुप।
ज़रूरतमंद को मिला जीवनदान: ‘आवाज़ दो हम ज़िंदा हैं’ ग्रुप की पहल पर शाबीर हुसैन ने महिला को दिया रक्त
गर्भवती महिला कों थी रक्त की जरुरत तब सामने आया आवाज दो हम जिंदा है ग्रुप।

बैतूल।आज राठी हॉस्पिटल बैतूल से एक कॉल प्राप्त हुआ जिसमें बताया गया कि डिलीवरी पेशेंट खुशबू यादव, निवासी चिचोली कोंडर, को तत्काल एक यूनिट ब्लड की आवश्यकता है। स्थिति गंभीर होने के चलते समय पर ब्लड मिलना बेहद जरूरी था।
इस सूचना के मिलते ही ‘आवाज़ दो हम ज़िंदा हैं’ ग्रुप के सदस्य सक्रिय हुए और रक्तदाता की तलाश शुरू की। ऐसे में आजाद वार्ड निवासी सैयद साबिर हुसैन छोटू उर्फ घोंचू भाई ने बिना समय गंवाए मानवता का परिचय देते हुए अपने सभी कार्य छोड़कर राठी हॉस्पिटल पहुंचकर जरूरतमंद महिला को ब्लड डोनेट किया।

इस सराहनीय कार्य की सभी ने प्रशंसा की। शाबीर हुसैन के इस योगदान ने यह साबित कर दिया कि जब समाज में ऐसे संवेदनशील और सेवा भाव रखने वाले लोग मौजूद हैं, तब किसी भी मुश्किल घड़ी का सामना एकजुटता से किया जा सकता है।
‘आवाज़ दो हम ज़िंदा हैं’ ग्रुप के इस प्रयास और घोंचू भाई के योगदान से एक जिंदगी बच पाई — यह न सिर्फ महिला के परिवार के लिए राहत का क्षण था, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा बन गया।
नईम मामू बैतूल