खबर

चुनाव आयोग SIR के माध्यम से नागरिक अधिकार समाप्त करना चाहता है-तुषार गांधी

तुरकौलिया में तुषार गांधी के स्वागत में जन सैलाब उमड़ा

 

*तुरकौलिया में तुषार गांधी के स्वागत में जन सैलाब उमड़ा*

*मुझे तुरकौलिया में गांधी जी के विचारों की छाप दिखलाई दे रही है*।
*चुनाव आयोग SIR के माध्यम से नागरिक अधिकार समाप्त करना चाहता है*
*तुषार गांधी*

‘बदलो बिहार, बनाओ नई सरकार’ यात्रा दूसरे चरण में आज तुरकौलिया पहुंची,हम भारत के लोग के संयोजक तुषार गांधी ने तुरकौलिया की जनता से कहा कि 16 अप्रैल 1917 में गांधीजी यहां आए थे, तब उन्होंने किसानों पर अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ जो संघर्ष शुरू किया था वह स्वतंत्रता मिलने तक जारी रहा ।

उन्होंने कहा कि 108 साल बाद आज भी मुझे तुरकौलिया में गांधी जी के विचारों की छाप दिखलाई दे रही है।
उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि बतख मियां अंसारी जिन्होंने बापू की जान बचाई थी उनके सम्मान में बनाए गए द्वार को तोड़ दिया गया है।
तुषार गांधी ने कहा कि गांधी जी ने चंपारण में नीलहों (अंग्रेजों) से किसानों की जमीन छुड़वाई थी। अब वक्त आ गया है कि अपनी ही सरकार के चंगुल से जमीन बचाने के लिए चंपारण में किसान संघर्ष करें।
तुषार गांधी ने कहा कि SIR का मकसद बिहार के नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करना है।
किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने जमीन के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे ने लैंड पूलिंग की नीति को रद्द कराकर पंजाब में बड़ी लड़ाई जीती है। लैंड पूलिंग के तहत 65 हजार एकड़ जमीन ले ली गई थी ।
उन्होंने कहा कि पूर्वी चंपारण के किसान संगठन यदि भूमि संघर्ष शुरू करेंगे तो संयुक्त किसान मोर्चा उस संघर्ष में देश भर के किसानों की ताकत जोड़ने का काम करेगा।
डॉ सुनीलम ने कहा कि चुनाव आयोग चोर दरवाजे से सी ए ए ,एन आर सी CAA- NRC लागू करना चाहता है नागरिकता की आड़ में वंचित तबकों को मताधिकार से वंचित करना चाहता है । जिनकी संख्या करोड़ों में है।इसलिए SIR रद्द कराना जरूरी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार कुशवाहा ने की तथा संचालन रविन्द्र सिंह कुशवाहा ने किया। मुख्य रूप से राजदेव यादव, ध्रुव नारायण यादव, कन्हैयालाल पाल, राम जयपाल यादव, अनिश आलम, बेबी आलम, जमील अख्तर, डॉ चंदन कुमार, चंचल कुमार, करुणा कुमारी, अनवर आलम, मदन चौधरी, सत्यार्थी, ईद मोहम्मद, राजेश कुशवाहा, डॉ जितेंद्र, अजय श्रीवास्तव, विजय राम जी, रामचंद्र साह, अजहर हुसैन अंसारी उपस्थित थे,जिन्होंने
सभा को संबोधित है।
यात्रा में मुम्बई की सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डी, केंद्रित गांधी स्मारक निधि के उपाध्यक्ष कुमार शुभमूर्ति, दिल्ली से समाजवादी चिंतक विजय प्रताप, यात्रा संयोजक शाहिद कमाल, सामाजिक कार्यकर्ता टीपू सुल्तान, नंदलाल मंडल, आलोक, लक्ष्मी विश्वकर्मा, अखिलेश, सोनू सरकार आदि शामिल रहे।
आज शाम जब सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज के लखनौरा ग्राम में बदलो बिहार ,बनाओ नई सरकार यात्रा पहुंची ,तब हम
भारत के लोग के राष्ट्रीय संयोजक तुषार गांधी जी का भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा कल 20 अगस्त को सिवान शहर, 21 अगस्त को गया में, 22 अगस्त को मसौढ़ी और पटना, 23 को कटिहार में रहेगी ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button