ग्राम पंखा झोपड़ी में हेंडपम्प उगल रहा गन्दा कीड़े युक्त पानी, प्रशासन बेखबर।
ग्रामीणों नें कहा दो दिनों में हालत नहीं बदले तो हाइवे करेंगे जाम।
ग्राम पंखा झोपड़ी में हेंडपम्प उगल रहा गन्दा कीड़े युक्त पानी, प्रशासन बेखबर।
ग्रामीणों नें कहा दो दिनों में हालत नहीं बदले तो हाइवे करेंगे जाम।

प्रभात पट्टन के जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 16 के ग्राम पंखा झोपड़ी में लगा हेंडपंप गन्दा कीड़े युक्त पानी उगल रहा हैं, जिसको देख कर लगता हैं कि नल जल योजना धरी की धरी रह गई हैं।
सरकारी नुमाइंदे नल जल योजना कों सिर्फ कागजों पर ही सफल बता रहे है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज भी ग्रामीणों कों पीने योग्य पानी नहीं मिल रहा हैं।
बताया जा रहा हैं कि इस छोटे से गांव के ग्रामीण पीने का पानी 2 किलोमीटर दूर से लाने के लिए मजबूर हैं,और तो और जिस हेडपंप में पानी आ रहा है तो वो भी गंदा और कीड़े युक्त हैं पानी से इल्लिया निकल रही है।
जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि कमल नागले नें बताया कि अगर प्रशासन दो दिनों में हालत में सुधार नहीं करता हैं तो ग्रामीणों के साथ हाइवे कों जाम किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना हैं कि शासन प्रशासन किसका इंतज़ार कर रहा है,क्या इंदौर में दूषित पानी के कारण 35 मौत हो गई उस जैसा इंतजार किया जा रहा है या उससे ज्यादा मौतों का इंतजार हो रहा है।