गौ तस्करी का नया फार्मूला 108 एम्बूलेंस से हो रही थी गौवंश तस्करी।देखे वीडियो
चौकी मासोद, थाना मुलताई पुलिस द्वारा बडी मशक्कत से पीछा कर 10 नग गौवंश को किया सुरक्षित
गौ तस्करी का नया फार्मूला 108 एम्बूलेंस से हो रही थी गौवंश तस्करी।देखे वीडियो
चौकी मासोद, थाना मुलताई पुलिस द्वारा बडी मशक्कत से पीछा कर 10 नग गौवंश को किया सुरक्षित

बैतूल जिले में हो रही अवैध गतविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 108 एम्बूलेन्स वाहन सहित 10 नग गौवंश पकडा गया ।
कार्यवाही का विवरण
दिनांक 18-19.11.25 की रात्रि दौराने कस्बा मासोद भ्रमण के सूचना मिली कि मुलताई के रास्ते होते हुऐ एक एम्बुलेंस वाहन जिसमें गौवश भरे हुऐ है महाराष्ट्र जाने के लिये निकला है । सूचना से हमराह स्टाफ को अवगत कराया एवं साक्षीगण पवन कवडकर एवं संजू काकोडिया को तलब किया जिनको सूचना से अवगत कराने उपरान्त हमराह स्टाफ साक्षीगण को लेकर बिसनुर जोड पंहुचकर चैकिंग दौरान सुबह करीबन 3.30 बजे मुलताई रोड तरफ से एक एम्बुलेंस वाहन आता दिखायी दी जिसे टार्च की रोशनी से रूकने का संकेत दिया ।
जो एम्बलेंस वाहन चालक चैकिंग स्थान से अपने वाहन के चैकिंग स्थान से भगाकर रगडगाँव गेहुँबारसा रोड की ओर मोडकर भागने लगा । जिसे बिसनुर रगडगाँव रोड के बीच संजू काकोडिया के घर के पास रोड पर अपनी एम्बुलेंस को छोडकर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों मे भाग गया । जो टार्च की रोशनी से एम्बुलेंस वाहन का नंबर देखा जिसका रजिस्ट्रेसन नंबर एम.एच.06 जे.9255 नंबर देखा लिखा है । एम्बुलेंस वाहन के पिछे का गेट खोलकर देखा जो वाहन के अंदर देखा तो 10 गौवंश के मुह व पैर बंधे होकर टूस-टूस कर क्रुरता पुर्वक भरे हुऐ जो हिल नही पा रहे थे । गौवंशो का निश्चित ही वध के लिये परिवहन कर महाराष्ट्र के तरफ ले जाना पाया गया । जो अपराध धारा 4,6,9 मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिशेध अधिनयम धारा 11 (घ) पशुओ के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम का पाया जाने से मौके पर समक्ष साक्षीगण पवन कवडकर एवं संजू काकोडिया के वाहन एम्बुलेंस वाहन क्र एम.एच.06 जे.9255 एवं 10 नग गौवंश कुल किमती करीबन 4,78000/ रूपये की मुताबिक जप्ती पत्रक के दिनांक 19/11/25 के 5.30 बजे जप्त किया । बाद जप्तशुदा वाहन एवं गौवंश को हमराह साक्षीगण के मां गायत्री गौशाला ग्राम बघोडा पंहुचा । मवेशियों को वाहन से उतरवाकर गौशाला को सुरक्षार्थ सुपुर्द कर पावती प्राप्त किया बाद जप्तशुदा वाहन को चौकी मासोद मे सुरक्षार्थ खडा किया । वापसी पर थाने पर वाहन क्र.एम.एच.06 जे.9255 व अज्ञात चालक के विरूध्द अपराध धारा 4,6,9 मध्यप्रदेश गौवंश प्रतिशेध अधिनयम धारा 11 (1) (घ) पशुओं के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण मे फरार आरोपी चालक की तलाश पतारसी की जा रही है ।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका –
उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार , उनि रणधीर सिंह राजपूत, प्र.आर. बलराम सरेयाम, प्र. आर रामकृष्ण सिलारे, प्र.आर. हाकम सिंह, आर शिवराम, आर. मेहमान, डायल 112 चालक नितेश पवार की मुख्य भूमिका रही है ।
