खेड़ीरामोशी में पीड़ित आदिवासी परिवार से मिले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, अन्याय के खिलाफ उठाई आवाज
जीतू पटवारी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
खेड़ीरामोशी में पीड़ित आदिवासी परिवार से मिले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, अन्याय के खिलाफ उठाई आवाज

बैतूल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय डागा ने आज खेड़ीरामोशी पहुंचकर पीड़ित आदिवासी परिवार से मुलाकात की।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने परिवार की व्यथा सुनी और उनके साथ हुए कथित अन्याय पर गहरी चिंता जताई।
नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजयुमो जिला अध्यक्ष द्वारा आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने और निर्दोष परिवारों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का मामला सामने आया है।
इस पर जीतू पटवारी ने मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया,इस दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि
“आदिवासियों के हक पर डाका और सत्ता के दबाव में झूठे केस, लोकतंत्र पर सीधा हमला है इसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।”
जीतू पटवारी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।