सम्मान समारोह खबर

क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टीगेशन ट्रस्ट का गौरव सम्मान समारोह संपन्न

कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. डी. यादव एवं पूर्व सैनिकों द्वारा माँ ताप्ती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया।

क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टीगेशन ट्रस्ट का गौरव सम्मान समारोह संपन्न

कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. डी. यादव एवं पूर्व सैनिकों द्वारा माँ ताप्ती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया

मुलताई। क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टीगेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित गौरव सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. डी. यादव एवं पूर्व सैनिकों द्वारा माँ ताप्ती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख शामिल हुए। वहीं विशेष अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, बीजेपी मंडल अध्यक्ष गणेश साहू तथा समाजसेवी उपेंद्र पाठक की उपस्थिति रही। अतिथियों ने अपने संबोधन में समाजसेवा, राष्ट्रसेवा और जनहित के कार्यों में जुटे लोगों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान सीबीआई ट्रस्ट द्वारा पूर्व सैनिकों, समाजसेवी डॉक्टरों, शिक्षकों एवं पत्रकारों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी सम्मानितजनों ने इसे अपने कार्यों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

समारोह में बड़ी संख्या में सीबीआई ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, कार्यक्रम कों सफल बनाने में सीबीआई ट्रस्ट का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button