सटोरी खबर

कोतवाली पुलिस ने सटोरियों के विरूध्द की बड़ी कार्यवाही

पुलिस नें पकड़े सात आरोपी

*कोतवाली पुलिस ने सटोरियों के विरूध्द की बड़ी कार्यवाही*

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के द्वारा सटोरियों के विरूध्द कठोर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गये थे। इसी क्रम में अति.पु.अ. श्रीमति कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्ग दर्शन में कोतवाली पुलिस ने सटोरियो के ठिकानो का पता कर की गयी बड़ी कार्यवाही ।
*घटना का विवरण*
दिनांक 02.01.2026 को सटोरियों पर कड़ी कार्यवाही के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश प्राप्त होने पर तत्काल कोतवाली पुलिस के द्वारा पृथक पृथक टीम का गठन किया जाकर कस्बा में रवाना किया गया था पुलिस टीम के द्वारा सटोरियो के स्थानो पर दबिस दिया जाकर सट्टा लेख करने वालो को पकडा गया। उनके एवं सट्टा खिलाने वालो के विरूध्द कार्यवाही की गयी है। सभी आरोपियो के विरूध्द प्रथक पृथक प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी गणों के विरूध्द प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की जाकर आरोपीगण को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
*नाम आरोपी -*
01. टीनू साहू पिता मेंहगू साहू 58 साल निवासी बेल बाजार सदर बैतूल

02. गीता राम उर्फ जीतू पिता किशनलाल बानखेडे उम्र 50 साल निवासी खंजनपुर बैतूल

03. जावेद मिता जफर शाह उम्र 30 साल निवासी जय प्रकाश वार्ड सदर बेतूल

04. हीरा लाल पिता सेन्या हिवरखेडे उम्र 43 साल निवासी भग्गूढाना गंज बतूल

05. हेमंत पिता भीमराव पडलक उम्र 28 साल निवासी खजनपुर बेतूल

06. राजेश पिता नामदेव झरबडे उम्र 40 सालन वासी वैष्णवी नगर बेतूल

07. रोहित पिता अनिल सराठे उम्र 29 साल निवासी भगतसिंह वार्ड सदर बेतूल

कार्यवाही में शामिल पुलिस दल उक्त संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक नीरज पाल, उनि उत्तम मस्तकार, सउनि अरूण यादव, सउनि जगदीश नावरे, सउनि सुरेश चौधरी, प्र. आर. 369 शिव कुमार, प्र.आर. 64 तरूण पटेल, प्र. आर. 677 दीपक कटियार, आर. 703 प्रदीप आर. 650 उज्जवल दुवे, आर. 474 राहुल शर्मा, आर 430 चन्द्रपाल सरयाम की विशेष भूमिका रही है।

नईम मामू बैतूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button