अज्ञात शव खबर
कोठी बाजार के तालाब मे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव मचा हड़कंप।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, थाना कोतवाली पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।
कोठी बाजार के तालाब मे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव मचा हड़कंप।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, थाना कोतवाली पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।

बैतूल। नगर के बीचों बीच स्थित कोठी बाजार के तालाब मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर तालाब मे एक शव तैरता नज़र आया, जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस कों दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौक़े पर पहुंची।
पुलिस द्वारा शव कों तालाब के बाहर निकाला गया एवं पंचनामा और मर्ग कायम कर शव कों जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, थाना कोतवाली पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।
मृतक की उम्र 50 वर्ष के लगभग बताई जा रही है, मृतक नें पेंट शर्ट एवं पट्टेदार स्वेटर पहना था जिसके सर पर गमछा बंधा हुआ था।
नईम मामू बैतूल