किसान खबर

किसानों से फसल लेकर भुगतान नहीं करने वाले व्यापारी के खिलाफ डॉ सुनीलम ने किसानों के साथ सौंपा ज्ञापन: एसडीएम ने दिए एफआईआर के निर्देश

पुलिस ने तत्काल व्यापारी को बुलाया थाने,4 दिन के भीतर सर्वे कर पंचनामा बनेगा तहसीलदार ने दिया आश्वासन

किसानों से फसल लेकर भुगतान नहीं करने वाले व्यापारी के खिलाफ डॉ सुनीलम ने किसानों के साथ सौंपा ज्ञापन: एसडीएम ने दिए एफआईआर के निर्देश

पुलिस ने तत्काल व्यापारी को बुलाया थाने,4 दिन के भीतर सर्वे कर पंचनामा बनेगा तहसीलदार ने दिया आश्वासन

मुलताई।किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम आज किसानों के साथ सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय मुलतापी पहुंचे।
उन्होंने बाड़ेगांव और परमंडल के किसानों से मक्का खरीदकर पिछले दो माह से भुगतान नहीं करने वाले खरीददार, भगत सिंह वार्ड, मुलताई निवासी रवि गुजरे को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसडीएम राजीव कहार को ज्ञापन सौंपा।
एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी मुलताई को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात डॉ. सुनीलम किसानों के साथ मुलताई थाना पहुंचे, जहां पदस्थ इंस्पेक्टर एम.एल. गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित व्यापारी को थाने में तलब किया। पूछताछ के दौरान व्यापारी ने मक्का खरीदने एवं भुगतान में विलंब होने की बात स्वीकार की।
डॉ. सुनीलम ने कहा कि अनाज खरीदने वाले व्यापारियों की यह गलतफहमी दूर करना आवश्यक है कि वे किसानों से फसल खरीदकर बिना भुगतान किए मुलतापी में इत्मीनान से रह सकते हैं।

 

उन्होंने आगे कहा कि एसडीएम और थाना प्रभारी द्वारा दिखाई गई तत्परता से उम्मीद है कि इसका सकारात्मक परिणाम निकलेगा और सभी किसानों को शीघ्र पूर्ण भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान डॉ. सुनीलम ने किसानों के साथ तहसीलदार संजय बारिया से भी चर्चा की। उल्लेखनीय है कि ओलावृष्टि के बाद वे परमंडल क्षेत्र में पहुंचे थे, लेकिन अब तक पंचनामा तैयार नहीं किया गया है। इस पर तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारी चार दिनों के भीतर परमंडल जाकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे और प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button