जिलाध्यक्षबैतूल कोतवाली

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के स्वागत में लगे पार्टी के झंडे हटाने पर हुए विवाद नें चढ़ाया बैतूल में राजनीतिक सियासी पारा।

बैतूल पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नें कोतवाली थाने में किया धरना प्रदर्शन।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के स्वागत में लगे पार्टी के झंडे हटाने पर हुए विवाद नें चढ़ाया बैतूल में राजनीतिक सियासी पारा।

बैतूल पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नें कोतवाली थाने में किया धरना प्रदर्शन।

बैतूल।कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निलय डागा के स्वागत में कारगिल चौक पर लगाएं
गए पार्टी के झंडे एक भाजपाई कार्यकर्ता द्वारा हटाने पर हुए विवाद से बैतूल में राजनीतिक सियासी पारा चढ़ गया, बताया जा रहा है कि सोमवार बैतूल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की स्वागत रैली का आयोजन किया गया था।

जिसको लेकर पुरे नगर में पार्टी के झंडे लगाएं गए थे,वही कारगिल चौक पर लगे झंडो कों एक भाजपाई कार्यकर्ता नें हटा दिया।

 

जिसको लेकर हुए विवाद नें राजनीतिक आग कों हवा दें दी,वही आमला विधायक योगेश पंडाग्रे के साथ थाना कोतवाली पहुँचे भाजपाई कार्यकर्त्ताओ की शिकायत पर पुलिस नें कांग्रेसीयों पर एक पक्षीय कार्रवाई कर दी।

 

जिसके विरोध में थाना कोतवाली पहुंचे कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निलय डागा नें पुलिस की कार्रवाई को पक्षपात और अन्याय पूर्ण करार देते हुए थाना परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

 

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निलय डागा के तेवर नें बैतूल में राजनीतिक सियासी पारा चढ़ा दिया, निलय डागा नें कहा कि मामले की जानकारी पुलिस कों देने वालों पर ही पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर दिया, अगर इस तरह कार्रवाई जारी रही तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक उग्र प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button