जल संसाधन विभागपर्यावरण

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में जल संसाधन विभाग का सराहनीय प्रयास, विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने की सहभागिता।

यह पहल पर्यावरण जागरूकता के साथ-साथ समाज में भावनात्मक संवेदनाओं को भी मजबूत कर रही है।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में जल संसाधन विभाग का सराहनीय प्रयास, विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने की सहभागिता।

यह पहल पर्यावरण जागरूकता के साथ-साथ समाज में भावनात्मक संवेदनाओं को भी मजबूत कर रही है।

मुलताई। जल संसाधन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया और नागरिकों को अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस सराहनीय पहल में स्थानीय विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख ने भी भाग लिया। उन्होंने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण बचाने और अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का एक सुंदर तरीका भी है।

अभियान के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी भी देखने को मिली। जल संसाधन विभाग के अधिकारी सी एल मरकाम ने बताया कि इस पहल को और अधिक विस्तार दिया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें और हर घर एक पेड़ लगाए।

यह पहल पर्यावरण जागरूकता के साथ-साथ समाज में भावनात्मक संवेदनाओं को भी मजबूत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button