कोल्ड्रिफ सिरप खबर

आमला क्षेत्र की मेडीकल दुकानो पर कोल्ड्रिफ सिरप के संबंध मे की गई सघन चैकिंग

कोल्ड्रिफ सिरप न रखने व किसी भी व्यक्ति को नही बेचने हेतु समझाईस दी गई

आमला क्षेत्र की मेडीकल दुकानो पर कोल्ड्रिफ सिरप के संबंध मे की गई सघन चैकिंग

कोल्ड्रिफ सिरप न रखने व किसी भी व्यक्ति को नही बेचने हेतु समझाईस दी गई

आमला।सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान मे आया है कि कोल्ड्रिफ सिरप सेवन से छिंदवाडा, परासिया, बैतूल मे कुछ बालको की मृत्यु होने के संबंध मे जानकारी प्राप्त हुई है ।

जिसके तारतम्य मे घटना को देखते हुये श्रीमान वीरेंद्र कुमार जैन पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल निर्देशानुसार आमला थाना क्षेत्र मे आज दिनाँक 05/10/25 को कोल्ड्रिफ सिरप के संबंध मे मेडीकल दुकानो पर चैकिंग की गई तथा मेडीकल दुकानदारो को स्वास्थ्य विभाग की गाईड लाईन का गंभीरता से पालन करने और कोल्ड्रिफ सिरप न रखने व किसी भी व्यक्ति को नही बेचने हेतु समझाईस दी गई ।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी आमला राजेश सातनकर, उनि. अमित पवार , प्रआर. 292 बसंत उईके , प्रआर. 139 कमल पासें द्वारा आमला एवं बोडखी क्षेत्र की मेडीकल दुकानो पर चैक किया व समझाईस दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button