सड़क दुर्घटना खबर

नेशनल हाईवे-47 पर बड़ा हादसा, दुर्घटना में घायल लोगों की मदद कर रहे लोग बाल-बाल बचे

तेज रफ़्तार कार का कहर तीन वाहनों कों मारी टक्कर सात लोग हुए घायल

नेशनल हाईवे-47 पर बड़ा हादसा, दुर्घटना में घायल लोगों की मदद कर रहे लोग बाल-बाल बचे।

तेज रफ़्तार कार का कहर तीन कार सहित दो मोटर सायकल कों मारी टक्कर सात लोग हुए घायल

बैतूल । नेशनल हाईवे-47 पर सपना जलाशय के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई जहाँ पहले बलेनो कार का एक्सीडेंट हुआ, उसके बाद सड़क किनारे मदद का सिलसिला शुरू हुआ।

तभी वहाँ सें गुजर रहे मुलताई के युवक अनीस हुसैन, मोहम्मद अनवर और जाहिद खान उर्फ बंटी भाई अपनी गाड़ी खड़ी कर घायलों की मदद के लिए पहुंचे और उन्हें वाहन से बाहर निकालने लगे।

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही टाटा हैरियर ने नियंत्रण खोते हुए एक साथ तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दूसरी टक्कर में तीन वाहनों को नुकसान पहुंचा और कुछ लोगों को चोटें आईं राहत की बात यह रही कि घायलों की मदद कर रहे लोग बाल-बाल बच गए।

बताया जा  रहा है कि घटना में कुल सात लोग घायल हुए हैं मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

वही सूचना मिलते ही पुलिस बल मौक़े पर पहुंचा जिसने यातायात कों सुचारु कर घटना की जांच प्रारम्भ कर दी है, मौक़े पर मौजूद लोगों का कहना है कि सड़क पर बजरी गिरने सें दुर्घटना हुई है ये हाइवे अथॉरिटी की अनदेखी के चलते हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button