नपा बैठक

पुराने अस्पताल की जगह पर ही लगेगा राखी बाजार, नपा की तीसरी बैठक में हुआ निर्णय।

शामिल रहे नपा अध्यक्ष, पार्षद,एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार बरैया, सीएमओ तिवारी सहित थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया।

पुराने अस्पताल की जगह पर ही लगेगा राखी बाजार, नपा की तीसरी बैठक में हुआ निर्णय।

शामिल रहे नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर,पार्षद,एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार बरैया, सीएमओ तिवारी सहित थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया।

मुलताई। नगर में राखी बाजार लगाने को पिछली दो बैठकों में हुए विवाद के चलते नगर पालिका सभा कक्ष में रविवार दोपहर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, सभापति पार्षद एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया, सीएमओ वीरेंद्र तिवारी, थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया सहित राखी व्यापारी मौजूद रहे।

जहाँ बताया गया कि फवारा चौक से जय स्तम्भ तक 29 दुकान लगती है, इस बार नई दुकान 12 बढ़ सकती है, कुछ राखी व्यापारियों द्वारा लाटरी सिस्टम से दुकान लगाने की मांग रखी गई।

जिसको सभी अधिकारियो नें सराहा एवं एसडीएम राजीव कहार नें कहा कि जों भी निर्णय नगर पालिका परिषद करती है उसमे सभी सहयोग करें, जों स्थान नपा नें तय किया है वहां ही सभी कि दुकान लगे क्यों कि ताप्ती के पास श्रद्धालुओं का ज्यादा आना जाना लगा रहता है जिससे ट्रैफ़िक सहित अन्य व्यवस्था बिगड़ती है।

जिसको देखते हुए आप सभी कों एक जगह पर दुकान लगाने की व्यवस्था बनाई गई है जिसमे पुराने दुकानदारों कों प्राथमिकता दी जाएंगी।

नई जगह पर लाइट पानी चलित शौचालय की व्यवस्था की जा रही है कीचड़ पानी के लिए बजरी डाल दी गई है, वही
नई जगह को लेकर पुराने दुकानदारों नें फिर विरोध जताकर इस वर्ष जय स्तम्भ चौक पर ही दुकान लगाने की मांग की,दुकानदारों का कहना था कि यह बात हमको एक माह पूर्व बता देते तो हम ज्यादा माल की खरीदी नहीं करते।

जिस पर एसडीएम नें कहा कि जों नगर हित में हो उस पर सभी कों सहमति जताते हुए अपनी दुकान पुराने अस्पताल की जगह पर लगानी चाहिए।

आखिर कार तीसरी बैठक में पुराने अस्पताल की जगह पर ही राखी दुकान लगाने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button