सट्टा खबर

थाना आमला पुलिस द्वारा तीन सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

सट्टा अधिनियम एवं धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है।

थाना आमला पुलिस द्वारा तीन सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

सट्टा अधिनियम एवं धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है।

जिले में अवैध सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आमला पुलिस ने तीन सटोरियों को रंगे हाथ पकड़कर कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र कुमार जैन के निर्देश पर जिलेभर में अवैध सट्टा, जुआ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमति कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस. के. सिंह के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी आमला श्री राजेश सातनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

थाना आमला को सूचना प्राप्त हुई थी कि आमला नगर में वीरेंद्र पाल, मोहम्मद शादाब एवं वीरेंद्र उर्फ डैनी निवासी आमला अवैध सट्टा लेखन का कार्य कर रहे हैं, मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को सट्टा लिखते हुए पकड़ा।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में पेन, पर्चियां एवं कुल ₹1500/- की नगदी जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा अधिनियम एवं धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है।

*कार्रवाई में शामिल अधिकारी-कर्मचारी*
थाना प्रभारी राजेश सातनकर, प्रआर. 180 प्रमोद बोरखडे, प्रआर. 411 नीलेश सोनी, प्रआर. 50 संजय बैन, आर. 586 नितेश लोखंडे एवं आर. 303 दुर्गेश ठाकुर, आर. 450 विक्की धुर्वे की भूमिका सराहनीय रही।

*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील*
*पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र कुमार जैन ने आमजन से अपील की है कि
“सट्टा खेलना एवं खिलाना दोनों ही अपराध हैं। यह न केवल व्यक्ति की आर्थिक हानि का कारण बनता है, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा को भी क्षति पहुंचाता है। नागरिक स्वयं सट्टा-जुए जैसी गतिविधियों से दूर रहें तथा अपने आस-पास ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

नईम मामू बैतूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button