खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई
जांच दल द्वारा तहसील मुलताई से कुल10 नमूने लिए गए
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई
जांच दल द्वारा तहसील मुलताई से कुल10 नमूने लिए गए

कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों की सघन जांच एवं नमूने लिए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन श्री शैलेंद्र बड़ोनिया के मार्गदर्शन में कार्यवाही जारी है।आज दिनांक 14/10/2025 को मुल्ताई शहरी क्षेत्र में एसडीएम राजीव कहार के नेतृत्व में गठित जांच दल द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर नमूने लिए गए।

ओमकार डेयरी एवं स्वीट से मिठाई बर्फी एवं घी के नमूने तथा बस स्टैंड स्थित विधाता स्वीट्स से पेड़ा बर्फी एवं बेसन के नमूने लिए गए वहीं राजस्थान स्वीट्स से मावा बर्फी के नमूने लिए गए। जांच दल द्वारा तहसील मुलताई से कुल10 नमूने लिए गए। जांच दल में तहसीलदार संजय बरैया, नायब तहसीलदार राजकुमार उईके, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल शशि भारतीय एवं पुरुषोत्तम भंडुरिया उपस्थित थे।
इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैतूल श्री अभिजीत सिंह द्वारा गठित दल ने तहसील चिचोली में निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की। तहसीलदार चिचोली के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमति मीना कुमरे द्वारा तहसील चिचोली स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार बीकानेर स्वीट्स से खाद्य पदार्थ मिठाई मिल्क केक, काजू कतली सदा पेड़ा, नमकीन व मसूर दाल के कुल 10 नमूने संग्रहित किए गए।
इस प्रकार को लिए गए 20 सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी यह करवाई सतत जारी रहेगी।