ज्ञापन खबर

कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मासूमों की मौत पर आक्रोश — दोषियों को फांसी की मांग

दर्दनाक घटना के बाद आमला सहित आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है

 

कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मासूमों की मौत पर आक्रोश — दोषियों को फांसी की मांग

दर्दनाक घटना के बाद आमला सहित आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है

आमला ब्लॉक में जहरीला कफ सिरप पीने से मासूम बच्चों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। ग्राम कलमेश्वरा निवासी कबीर (4 वर्ष) पिता कैलाश यादव और ग्राम जामुन बिछुवा निवासी गर्मित (ढाई वर्ष) पिता निखलेश धुर्वे की मौत हो चुकी है। वहीं ग्राम टीकाबरी निवासी हर्ष यदुवंशी (साढ़े तीन वर्ष) की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिसका इलाज नागपुर से रेफर होकर अब एम्स भोपाल में चल रहा है।

इस दर्दनाक घटना के बाद आमला सहित आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है। लोगों में दवा को लेकर गहरा डर बैठ गया है — माता-पिता अब बच्चों को कोई भी सिरप देने से पहले सौ बार सोच रहे हैं।

इस घटना को लेकर आमला क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद डी डी उईके, और विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नागरिकों का कहना है कि —

> “दवा और मरीज का रिश्ता माँ-बच्चे जैसा होता है। इस पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की गलती दोबारा न कर सके।”

लोगों ने मांग की है कि मामले की विशेष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और बच्चों की सुरक्षा के लिए दवाओं की गुणवत्ता जांच प्रणाली को और सख्त किया जाए।ज्ञापन देने वाले में मोहम्मद आसीफ लंघा, मदन साहू, विनय रामपुरे, लोकेश सोनी, राजेश राठौर और भी लोग शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button