विकास कार्यों से उपेक्षित ताप्ती वार्ड पार्षद का फूटा गुस्सा कहा जहर खा लूगी या ताप्ती में कूद कर जान दें दूंगी।देखे वीडियो
महिला पार्षद नें अनदेखी का लगाया आरोप, सीएमओ बोले प्राथमिकता से किया जाएगा समस्याओं का निराकरण।
विकास कार्यों से उपेक्षित ताप्ती वार्ड पार्षद का फूटा गुस्सा कहा जहर खा लूगी या ताप्ती में कूद कर जान दें दूंगी।
महिला पार्षद नें अनदेखी का लगाया आरोप, सीएमओ बोले प्राथमिकता से किया जाएगा समस्याओं का निराकरण।

मुलताई। ताप्ती वार्ड पार्षद निर्मला उबनारे नें नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ वीरेंद्र तिवारी से मुलाक़ात कर वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया।
पार्षद निर्मला उबनारे ने कहा कि उनके वार्ड में जल जमाव और जर्जर सड़क से वार्डवासी परेशान है, जिस पर सीएमओ एवं उपयंत्री नें ताप्ती वार्ड पहुंचकर नागरिकों से चर्चा कर शीघ्र ही समस्या के समाधान की बात कही।
वही पार्षद निर्मला उबनारे नें कहा कि अगर उनके वार्ड की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो या तो जहर खा लेंगी या ताप्ती में कूद कर जान दें देंगी?
वार्डवासियो नें बताया कि विगत कई वर्षो से वार्ड में जल जमाव और जर्ज़र सड़क की समस्या बनी है जिससे दुर्घटना का भय बना रहता है।
पुरे मामले में सीएमओ का कहना है कि पार्षद द्वारा उनके वार्ड की समस्या बताई गई है, जिसका निरीक्षण किया गया है प्राथमिकता से समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।



